
हाथरस (मुरसान) 10 मई । आरबीएस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए, मधुर गीत गाए तथा मां के सम्मान में भावपूर्ण कविताएं सुनाईं। विद्यालय के डायरेक्टर रजनेश कुमार एवं सोनिया सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए मां के महत्व के बारे में बताया और कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे सर्वोच्च होता है। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने भी बच्चों को मातृ प्रेम, संस्कार और सम्मान का महत्व समझाया तथा सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं शैफाली वार्ष्णेय, प्रीतू खंडेलवाल , दिव्या कुशवाह, नंदिनी शाह एवं पूजा कुबेर सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों की
शानदार प्रस्तुतियों और तालियों की गूंज के साथ हुआ।


























