Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 मई । कस्बे में कई लोगों को काटने वाले एक आक्रामक कुत्ते का रेस्क्यू किया गया। नगर पंचायत और सोसाइटी फॉर प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स की टीम ने मिलकर कुत्ते को पकड़ा और उपचार के लिए फिरोजाबाद के शेल्टर होम भेजा। वन विभाग गली क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से यह कुत्ता घूम रहा था और अचानक लोगों पर हमला कर उन्हें काट रहा था। कुत्ते ने कई राहगीरों और स्थानीय लोगों को निशाना बनाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नगर पंचायत और टीम को दी। टीम सदस्य दिव्यांश शर्मा कुंडली अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत कर्मचारियों के सहयोग से कुत्ते को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। कुत्ता अत्यधिक आक्रामक था, जिसके कारण रेस्क्यू टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। कई बार कुत्ते ने टीम पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया। इस अभियान को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और टीम के प्रयासों की सराहना की। दिव्यांश शर्मा ने बताया कि कुत्ते को प्राथमिक नियंत्रण में लेने के बाद अलीशा जीव आश्रय शेल्टर, फिरोजाबाद भेज दिया गया है। वहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जाएगा। दिव्यांश शर्मा ने लोगों से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में कोई पशु बीमार, घायल या असामान्य व्यवहार करता दिखाई दे, तो उसे स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें। इसके बजाय, तत्काल नगर पंचायत या किसी पशु संरक्षण संस्था को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page