Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मई । सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव छौंकर निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए महिला थाना हाथरस में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने मृत देवर की पत्नी से दूसरी शादी कर ली है और अब दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे रखने से इनकार कर दिया।
पीड़िता रजनी पत्नी एदल सिंह ने बताया कि उसकी शादी खेड़ा नारायन सिंह, थाना अकराबाद, अलीगढ़ निवासी एदल सिंह से हुई थी। पिता ने शादी में जेवर-गृहस्थी का सामान व रुपये दिए थे, लेकिन पति एदल सिंह संतुष्ट नहीं था और अतिरिक्त दहेज मांगता था। रजनी की दो बेटियां हैं और वह पिछले दो साल से मायके में रह रही है। 16 जनवरी 2026 को देवर राजकुमार की मृत्यु पर रजनी ससुराल गई। आरोप है कि पति एदल सिंह, ससुर, सास व देवरानी उसे मारते-पीटते और मायके जाने का दबाव बनाते थे। 20 जनवरी 2026 को जान से मारने की नीयत से हमला किया गया, जिसकी शिकायत थाना अकराबाद व उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। आरोप है कि पांच फरवरी 2026 को पति, सास, ससुर व देवरानी गंगा में फूल बहाने के बहाने गाड़ी में ले गए। गांव से पहले पीपल के पेड़ के पास सभी ने मारपीट की और गला दबाया। धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो नहीं रखेंगे। आरोप है कि एदल सिंह ने देवर की पत्नी से शादी कर ली है और दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर रजनी को बचाया। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई तो कहा गया कि कार्रवाई महिला थाने में होगी। 2 फरवरी 2026 को रजनी ने महिला थाना हाथरस में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page