Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मई । कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव अखैपुर में बच्चे की सांस की नली में दूध अटक गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के अखैपुर निवासी छोटेलाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसका ढ़ाई माह का बच्चा रोजाना की तरह गुरूवार की रात सोया था। शुक्रवार की सुबह बच्चे की मां ने उसे दूध पिलाया। दूध बच्चे की सांस की नली में अटक गया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page