Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 मई । सिकंदराराऊ के नगला गुलाबी गांव में पति-पत्नी की रंजिश को लेकर सालों ने जीजा को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगला गुलाबी निवासी रामनिवास ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि तीन मई की रात करीब 10 बजे उनका बेटा विरेश सिकंदराराऊ की भूमि डेरी से दूध डालकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में विरेश के साले राहुल, हिमांशु, संतोष व दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। तहरीर के अनुसार, आरोपितों ने पुरानी पति-पत्नी की रंजिश को लेकर विरेश को गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर सभी एकराय होकर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से विरेश को बुरी तरह पीटने लगे। हमले में विरेश को गंभीर चोटें आई हैं। विरेश के मित्र देवराज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के समय पर पहुंचने से विरेश की जान बच सकी। आरोप है कि पुलिस के आने से पहले हमलावरों ने विरेश को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page