Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 मई । कोतवली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कालोनी में घर के बाहर टहल रही महिला ने कालोनी के ही एक व्यक्ति पर मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में थाना हाथरस गेट में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने प्रार्थना प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि सोमवार की शाम के समय वह टहल रही थी। तभी कालोनी के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता, गाली-गलोज व छेड़खानी की। पीड़िता अपने घर पहुंची तो अपनी आपबीती अपने पति व परिवार को सुनाई। इसके बाद पीड़िता अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर के गेट पर खड़ी थी। तभी आरोपित, उसकी पत्नी व बेटी ने उनके गाली गलौज व मारपीट की। आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपित ने केस बनाने के लिए खुद ही अपनी पत्नी कपड़े फाड़ दिए। इसका वीडियो भी उसके पास मौजूद है। पीड़िता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page