Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 30 अप्रैल । नगर पालिका परिषद के सभागार में आज चेयरमैन मुहम्मद मुशीर कुरैशी की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना के संचालन में बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक आयोजित की गई. इस विशेष बैठक में पालिका के सभी 30 सभासदों ने हिस्सा लिया, जिनके समक्ष अधिशासी अधिकारी ने लगभग 41 करोड़ 66 लाख रुपये की अनुमानित आय तथा 37 करोड़ 44 लाख रुपये के व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. नगर के विकास को गति देने के उद्देश्य से रखे गए इस बजट प्रस्ताव को सभी सभासदों ने एक स्वर में अपनी स्वीकृति प्रदान की. बैठक के दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से नगर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे. सभासदों द्वारा उठाए गए मुद्दों और लिपिक द्वारा प्रस्तुत विवरणों पर विचार-विमर्श के बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page