Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 अप्रैल । हाथरस रोड पर नगर पंचायत सभासद और भाजपा नेता राजकुमार चौधरी उर्फ कालू के साथ मारपीट की घटना हुई। इसके विरोध में नाराज सभासद कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस को दी गई तहरीर में सभासद राजकुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे वह हाथरस रोड स्थित इमरजेंसी के सामने खड़े थे। इसी दौरान हाथरस रोड निवासी एक अनाज व्यापारी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित सभासद सीधे कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर नगर पंचायत के अन्य सभासद और समर्थक भी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। पीड़ित सभासद ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने नामजद आरोपियों से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने खुद को आगरा का निवासी बताया है। पुलिस ने जांच में जुटी है।पीड़ित सभासद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह भाजपा नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करेंगे। इस दौरान सभासद मोहम्मद चांद, नासिर खान, उमेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह, दिनेश वर्मा, भाजपा नेता राजकुमार प्रधान, अमित वर्मा, चरण सिंह सागर सहित कई लोग कोतवाली में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page