Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 अप्रैल । जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का तत्काल समाधान करें और निवेश संबंधी फाइलों में अनावश्यक विलंब न करें। बैठक में नेशनल हाईवे 509 पर ग्राम महमूदपुर बरसे में अवैध अतिक्रमण हटाने, ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, जीएसटी कार्यालय के स्थानांतरण और औद्योगिक बिजली बिलों में टी.ओ.डी. की गलत गणना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत 1500 के लक्ष्य के सापेक्ष 572 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं, जिसमें से 19 आवेदकों को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने अंत में जोर देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ उद्यमियों को समय से मिलना चाहिए ताकि जनपद में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उद्यमी अशोक मेहता, प्रदीप गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्योग बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page