Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 23 अप्रैल । हसायन ब्लॉक के गाँव जरैरा में विप्र कुल शिरोमणि और भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना और माल्यार्पण कर किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा गाँव भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के आयोजकों ने मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अतिथियों का फूल-माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें भगवान परशुराम की तस्वीर भी भेंट की गई। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्रवासियों को जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और शस्त्र-शास्त्र के समन्वय का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से छोटू पंडित, अंकित पंडित, आदर्श पंडित, गौरव कौशिक, आदित्य शर्मा, योगेश कौशिक, मोहित कौशिक, निशु कौशिक और अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page