सादाबाद 23 अप्रैल । नगर में सौंदर्याकरण अभियान तेज हो गया है। नगर पंचायत ने हाईवे और मुख्य मार्गों पर लगे विद्युत पोलों को तिरंगा लाइट से सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस पहल से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और रात के समय सड़कें आकर्षक दिखेंगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार और अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में न्यायालय प्रांगण से आगरा चुंगी स्थित जैतई तिराहे तक लगभग 175 विद्युत पोलों पर तिरंगा लाइट लगाई जा रही है। इस योजना में मुख्य बाजार क्षेत्र, कृष्ण टॉकीज से मोहल्ला आगरा गेट तक, मथुरा अड्डा, मथुरा मार्ग, जलेसर रोड और सलेमपुर रोड के स्ट्रीट लाइट पोल भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 300 से अधिक पोलों पर तिरंगा लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और जल्द ही सभी प्रमुख मार्ग तिरंगा रोशनी से जगमगा उठेंगे। इससे नगर की पहचान और आकर्षण में बढ़ोतरी होगी, जिससे बाहर से आने वाले लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत यात्री शेल्टरों का भी सौंदर्गीकरण करेगी। शहर में पूर्व में बने और नए बनने वाले शेल्टरों को आकर्षक रूप दिया जाएगा। इन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगाए जाएंगे, साथ ही साफ-सफाई और रंग-रोगन कर उन्हें व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे। भविष्य में अन्य विकास योजनाओं को भी तेजी से लागू किया जाएगा, ताकि सादाबाद को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
उठावनी : श्री मनोज कुमार
April 23, 2026
यूपी बोर्ड रिजल्ट में हाथरस की बेटियों
April 23, 2026
सादाबाद : जनगणना में जुटानी होगी सटीक
April 23, 2026
सादाबाद : तिरंगा लाइटों से जगमग होगा
April 23, 2026
छापेमारी में मिला दवाईयों का भंडार, औषधि
April 23, 2026
हाथरस और सासनी में दो युवकों ने
April 23, 2026
युवती की हत्या की भ्रामक खबर फैलाने
April 23, 2026
Weather
Hathras
10:16 pm,
Apr 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























