
हाथरस 15 अप्रैल । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्रों का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की दसवीं की छात्रा गुनिका बंसल ने 97.7 प्रतिशत, प्रद्युम्न कृष्ण ने 97.3 प्रतिशत, कुशल अग्रवाल ने 96.7 प्रतिशत, रितिका गोयल ने 95.8 प्रतिशत और विश्वच्छ भारद्वाज ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।























