Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अप्रैल । सी0बी0एस0ई0 दिल्ली द्वारा आज  वर्ष 2025-26 का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल रूहेरी हाथरस का परीक्षाफल घोषित हुआ, जो कि शतिप्रतिशत रहा। कक्षा 10 जिसमें नैतिक अग्रवाल ने 91.8 प्रतिशत प्रथम स्थान, दिव्या सिंह ने 91.6 प्रतिशत द्धितीय स्थान, यश पुण्ढीर ने 90.4 प्रतिशत तृतीय स्थान, श्रेया पाठक ने 90 प्रतिशत चर्तुथ स्थान एवं मु0 फरहान ने 90 प्रतिशत पंचम स्थान प्राप्त किया, जिनको प्रधानाचार्य सुनील पचौरी एवं उप प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मिष्ठान खिलाकर एवं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उज्जल भविष्य की कामना की । स्कूल की प्रबंन्धकीय कमेटी द्वारा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुये स्कूल के प्रधानाचार्य एंव उपप्रधानाचार्या एवं समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को बधाई देते हुये उनका मनोबल बढाया तथा भविष्य में और भी अच्छा अध्यापन कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page