Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अप्रैल । सामाजिक संस्था जेसीआई हाथरस विक्ट्री द्वारा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ‘शिक्षा दान-महादान’ मुहिम के अंतर्गत एक सराहनीय कार्य किया गया। संस्था की पदाधिकारियों ने ‘नेकी की दुकान’ के माध्यम से जरूरतमंद और होनहार बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें। संस्था की सदस्याओं ने बताया कि यह पहल उनकी वर्ष भर चलने वाली स्थायी परियोजना ‘आओ पढ़ाएं सबको बढ़ाएं’ का एक हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रह जाए। पुस्तकें प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेसीआई विक्ट्री की पदाधिकारियों ने समाज को संदेश दिया कि हमारे थोड़े से प्रयास और सहयोग से किसी होनहार बच्चे का जीवन बदल सकता है। उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी इस नेक कार्य में जुड़ने की अपील की। संस्था ने ‘नेकी की दुकान’ के संस्थापक दीपक शर्मा के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। पुस्तकों के वितरण और इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से रीना गुप्ता, नेहा गुप्ता और कोमल माहेश्वरी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी ऐसे छात्रों की मदद के लिए तत्पर रहेंगी जो आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page