
हाथरस 08 अप्रैल । हाथरस जिले में कल गुरुवार को मौसम का कहर टूट सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं और दलहन की तैयार फसलों की कटाई जल्द कर सुरक्षित स्थानों पर रख लें। साथ ही, जायद की फसलों की बुवाई और सिंचाई को तत्काल प्रभाव से रोक दें। हवा की 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और संभावित बारिश से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए किसान सतर्क रहें और कटी हुई फसल को गीला होने से बचाएं।






















