Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 जुलाई। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां, जिनके माता-पिता या अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, उन्हें भारत सरकार की संस्था नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से ‘ओ-लेवल’ एवं ‘सीसीसी (CCC)’ कंप्यूटर प्रशिक्षण निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित 20 जुलाई सायं 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-208, विकास भवन, हाथरस में जमा कराना अनिवार्य होगा। योजना से संबंधित पात्रता, दिशा-निर्देश, समय-सारिणी एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट तथा योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page