सादाबाद 07 अप्रैल । कस्बे के विनोबा नगर चौराहे पर मुरसान कट के पास एक लकड़ी की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान का तख्ता उखाड़कर पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट सहित लगभग 10 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी सुबह दुकान मालिक को हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह दुकान रोहित कुमार की है, जो विनोबा नगर चौराहे पर मुरसान कट के पास स्थित है। रोहित यहां पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बेचते हैं। उन्होंने बताया कि हर दिन की तरह वह रात में दुकान बंद करके घर चले गए थे।।सुबह जब रोहित दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान के किनारे लगे लकड़ी के तख्ते उखड़े हुए थे। अंदर जाकर देखने पर दुकान से पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट और अन्य सामान गायब मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी। रोहित कुमार के अनुसार, चोर दुकान से लगभग 8 से 10 हजार रुपए का सामान ले गए हैं। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भी चिंता है। उन्होंने क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि वे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
दूध पिलाते समय सात माह की मासूम की हालत बिगड़ी, अलीगढ़ रेफर
April 14, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
दूध पिलाते समय सात माह की मासूम
April 14, 2026
पत्नी से विवाद बना मौत की वजह,
April 14, 2026
सादाबाद : अग्निशमन विभाग से चलाया जागरूकता
April 14, 2026
सादाबाद : जयंती पर हुई बाबा साहब
April 14, 2026
सादाबाद : सामाजिक एकता को मजबूत करने
April 14, 2026
सादाबाद : जल्द सुधरेगी मुख्य मार्ग की
April 14, 2026
सादाबाद : अधिवक्ता पर जानलेवा के मामले
April 14, 2026
Weather
Hathras
3:13 am,
Apr 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























