Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 अप्रैल । बलदेव में रविवार रात एक सड़क हादसे में सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मई निवासी संजय पुत्र सुम्मेरा सिंह की मौत हो गई। संजय अपनी पत्नी को दवा दिलवाकर बाइक से सादाबाद लौट रहे थे, तभी बलदेव के अबेरनी चौराहे के पास एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना रविवार रात हुई। बलदेव क्षेत्र में पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने संजय की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संजय सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बलदेव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की खबर मिलते ही गांव मई में संजय के परिवार और ग्रामीणों में दुख का माहौल है। परिजन और ग्रामीण बलदेव के लिए रवाना हो गए। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page