Hamara Hathras

Latest News

सासनी 05 अप्रैल । जनपद के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर रविवार को ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 136 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। पीएचसी टिकारी में डॉ. अनंत ने 29 मरीजों का परीक्षण किया और स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, अतः किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता नहीं है। यहाँ सबसे अधिक मरीज सर्दी और बुखार के पाए गए। वहीं, पीएचसी कौमरी पर डॉ. आनंद माहौर ने 41 मरीजों की जांच की, जिनमें से 21 मरीजों के बलगम और रक्त के नमूने लेकर उपचार शुरू किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में डॉ. नीलम द्वारा 40 मरीजों को परामर्श व दवाएं दी गईं, जबकि बसई काजी केंद्र पर डॉ. पावस कुशवाहा ने 15 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य मेले के दौरान डॉ. पंकज ने क्षेत्रीय जनता से विशेष अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में हो रही बरसात के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों को सुबह-शाम फुल बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरों से बचाव करने और तेज बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने मरीजों को झोलाछाप डॉक्टरों से बचकर रहने और केवल अधिकृत केंद्रों पर ही उपचार कराने हेतु जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page