सिकंदराराऊ 21 फरवरी । स्थानीय तहसील में वकीलों और तहसीलदार के बीच चल रहा गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दि बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ द्वारा तहसीलदार न्यायालय के लगातार किए जा रहे बहिष्कार के बीच शनिवार को बार सदन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी प्रियांशू दरगढ़ एडवोकेट द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सदन के सभी सदस्यों ने एक स्वर में अपनी राय रखी। बैठक में निर्णय लिया गया कि उपजिलाधिकारी (एसडीएम) द्वारा प्राप्त पत्र का विधिवत जवाब दिया जाएगा। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वे प्रशासन के साथ वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराने के पक्ष में हैं, लेकिन जब तक ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक तहसीलदार महोदय की कोर्ट का बहिष्कार पूर्व की भांति जारी रहेगा। इसके साथ ही, बैठक में अधिवक्ताओं के टूर (भ्रमण) को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें तय किया गया कि समय और सुविधा के अनुसार टूर ले जाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। सदन की इस अहम बैठक में मुख्य रूप से सचिव राजेश कुमार बघेल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत सिंह कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम योगेंद्र सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय मुनीश शर्मा, सहसचिव प्रथम अवधेश यादव और सहसचिव द्वितीय भगवान सिंह मौजूद रहे। इनके अलावा युवराज सिंह, गौरी शंकर गुप्ता, रनवीर सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, इंद्रपाल सिंह यादव, वीरपाल सिंह यादव, अवनेश कुमार शर्मा, हुकुम सिंह बघेल, के.एम. कुलश्रेष्ठ, अशोक शर्मा, ब्रजेश यादव, महेंद्र पाल सागर, देवेंद्र दीक्षित शूल, विपिन कुमार, प्रमोद बघेल, महेंद्र सिंह यादव, दिनेश माहोर, शिवेंद्र बघेल, विजय उपाध्याय, दीपेश पाठक, रूपेंद्र सिंह, अनूप उपाध्याय, राधे श्याम बघेल और श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
श्री चंद्र प्रकाश अस्थाना दवाई वालों की
April 23, 2026
उठावनी : श्री मनोज कुमार
April 23, 2026
यूपी बोर्ड रिजल्ट में हाथरस की बेटियों
April 23, 2026
सादाबाद : जनगणना में जुटानी होगी सटीक
April 23, 2026
सादाबाद : तिरंगा लाइटों से जगमग होगा
April 23, 2026
छापेमारी में मिला दवाईयों का भंडार, औषधि
April 23, 2026
हाथरस और सासनी में दो युवकों ने
April 23, 2026
Weather
Hathras
6:28 am,
Apr 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























