सिकंदराराऊ (हसायन) 28 जनवरी । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित लोटस हाउस के माध्यम से बीके शांता बहन एवं बीके उमा बहन के सानिध्य में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया। यह तीस दिवसीय कार्यक्रम जनपद के विभिन्न गीता पाठशालाओं, उप-सेवा केंद्रों और सेवा केंद्रों पर पूरे एक माह तक चलेंगे। आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की संचालिका बीके शांता बहन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण और उनकी महिमा को जन-जन तक पहुँचाना है। कस्बा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा में ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारी बहनें शिव ध्वज हाथ में लेकर नारे लगाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा में एक गाड़ी पर शिवलिंग शोभायमान था। नगर पंचायत की महिला अध्यक्ष ने सभी धर्म ध्वजा यात्रियों का स्वागत किया। चेयरमैन के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बीके शांता बहन ने शिव ध्वजारोहण भी किया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परमपिता शिव परमात्मा कलियुग के अंत और सतयुग की आदि के मध्य संगम युग पर प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से अवतरित हुए, जिसकी यादगार के रूप में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम में कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह ने शिवलिंग प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर रैली का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का स्वागत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भीमसेन, उर्मिला, सरोज देवी, बीके अस्मिता, बीके मीनाबेन, बीके नीतू बहन, बीके लवली बहन, बीके पूजा बहन, सृष्टि एवं वंदना बहन सहित कई महिला और पुरुष शामिल हुए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पूर्व चेयरमैन की फोटो से छेड़छाड़ पर
May 2, 2026
समाजसेवी पर हमला करने वाले आरोपियों की
May 2, 2026
सेंट फ्रांसिस इण्टर कालेज के छात्रों ने
May 2, 2026
आयकर अधिनियम 2025 : टीडीएस के नए
May 2, 2026
महिला आरक्षण के विरोधियों के खिलाफ भाजपा
May 2, 2026
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को
May 2, 2026
सादाबाद : गर्मी में शुरू की निशुल्क
May 2, 2026
Weather
Hathras
9:03 pm,
May 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























