सिकंदराराऊ (हसायन) 23 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग पर स्थित गांव मथुरापुर निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने पास के ही गांव बकायन के कुछ ग्रामीणों पर गाली-गलौज व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। संदिग्ध हालत में घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली से कस्बा इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार कन्हैया उर्फ कालू पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव मथुरापुर शुक्रवार दोपहर गांव बकायन में ट्रैक्टर कूटा मशीन से पशुओं का सूखा चारा कूटने गया था। लौटते समय कन्हैया उर्फ कालू ने गांव बकायन के कुछ लोगों पर गाली-गलौज व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से असंतुलित है और वह स्वयं को चोट पहुंचाकर दूसरों पर आरोप लगाता रहता है। ग्रामीणों के अनुसार इसी युवक की हरकतों से परेशान होकर गांव मथुरापुर के लोगों ने लगभग एक माह पूर्व थाना हसायन कोतवाली में लिखित शिकायत भी दी थी। युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने के बाद पुलिस ने गांव बकायन एवं मथुरापुर में पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के उपरांत तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तीसरे
April 27, 2026
सोमवार (27/04/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
April 27, 2026
बारातियों और लड़की पक्ष के बीच खूनी
April 27, 2026
चार माह के मासूम की मौत से
April 27, 2026
बड़ा फर्जीवाड़ा: स्वयं सहायता समूह के खाते
April 27, 2026
दवा के रिएक्शन ने ली बुजुर्ग महिला
April 27, 2026
घर के बाहर खड़ी महिला से गाली-गलौज
April 27, 2026
Weather
Hathras
3:02 pm,
Apr 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















