सिकंदराराऊ (हसायन) 21 जनवरी । थाना हसायन कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव नगरिया पट्टी देवरी के माजरा गांव नगला उदैया गोपालपुर में एक विवाहिता ने अपनी सास पर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा घर से निकाल देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित विवाहिता ने बुधवार 21 जनवरी को अपने मायके पक्ष के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता मोनिका देवी, निवासी ग्राम नगला उदैया गोपालपुर ने बताया कि उसकी शादी लगभग 11 माह पूर्व हुई थी। विवाह के कुछ दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद से उसकी सास उसे लगातार प्रताड़ित करने लगी। पीड़िता के अनुसार सोमवार 19 जनवरी की शाम उसकी सास ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वह रात भर गांव में ही एक पड़ोसी के यहां रुकी। पीड़िता ने बताया कि जब वह मंगलवार 20 जनवरी की सुबह अपने ससुराल वापस लौटी, तो सास ने दोबारा उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। लगातार दो दिनों तक प्रताड़ना झेलने के बाद विवाहिता ने अपने मायके पक्ष के परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन बुधवार को गांव पहुंचे और विवाहिता को साथ लेकर हसायन कोतवाली पहुंचे, जहां सास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस से मामले में न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
प्रथम पुण्यतिथि : स्वर्गीय श्री अशोक बागला जी
April 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : श्रीमती अंजना अस्थाना पत्नी श्री
April 26, 2026
मुरसान : कलेक्ट्रेट के पास ट्रैक्टर-ट्राली का
April 25, 2026
प्रथम पुण्यतिथि : स्वर्गीय श्री अशोक बागला
April 25, 2026
मुरसान : गांव नगला शीशम में रास्ते
April 25, 2026
हाथरस में जाम और प्रदूषण से राहत
April 25, 2026
अलीगढ़ से आए मेहमान को घर में
April 25, 2026
सिकंदराराऊ : जंगले के विवाद में मां-बेटी
April 25, 2026
Weather
Hathras
5:14 pm,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























