हाथरस 19 जनवरी । उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में क्रम संख्या 117 से सदस्य प्रत्याशी ठाकुर हरेंद्र सिंह एडवोकेट के समर्थन में जिला न्यायालय परिसर में दाऊजी महाराज की प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर हरेंद्र सिंह ने न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनका स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम में सहभागिता की और चुनाव में समर्थन का भरोसा जताया। इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि ठाकुर हरेंद्र सिंह एक कर्मठ, संघर्षशील एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने वाले प्रत्याशी हैं। बार काउंसिल में पहुंचकर वे अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे। प्रत्याशी ठाकुर हरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अधिवक्ता साथियों के अपार सहयोग और आशीर्वाद पर पूर्ण विश्वास है। चुनाव में विजय के उपरांत वे अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता साथी एवं समर्थकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मैटल व्यापारी लोकेश गर्ग का निधन, शव यात्रा आज सुबह 9 बजे से
April 22, 2026
हाथरस के प्रमुख मेटल व्यवसाई लोकेश गर्ग का निधन, शोक की लहर
April 21, 2026
Related Posts
Recent Posts
मैटल व्यापारी लोकेश गर्ग का निधन, शव
April 22, 2026
हाथरस के प्रमुख मेटल व्यवसाई लोकेश गर्ग
April 21, 2026
दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर, NOON
April 21, 2026
ससुराल से दवा लेकर लौट रहे थे
April 21, 2026
भट्ठे से लौट रहे युवक को दबंगों
April 21, 2026
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से
April 21, 2026
दुल्हन की विदाई के समय जागी कार
April 21, 2026
Weather
Hathras
9:33 am,
Apr 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























