हाथरस (मुरसान) 18 जनवरी । क्षेत्र के गांव अहरई में रविवार को मतदाता सूची वाचन के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अनुपस्थित रहीं। दोपहर 12 बजे के बाद बूथ पर पहुंचे ग्रामीण घंटों इंतजार के बाद भी अपने नाम की जांच नहीं कर पाए और निराश होकर वापस घर चले गये। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से की है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का वाचन किया जाना था। जिससे मतदाता अपने नाम की जांच करें और किसी भी त्रुटि का समय पर सुधार हो सके। लेकिन गांव अहरई गांव के प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ पर कई ग्रामीण बीएलओ का इंतजार करते रहे। इस मौके पर पवन कुमार, योगेश कुमार, कृष्ण कुमार, सोरभ चौधरी, हरीशंकर, शिवलाल, महावीर सिंह सहित अन्य लोग थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रेलवे सिटी स्टेशन पर शीतल जल सेवा का फीता काटकर हुआ शुभारंभ
April 20, 2026
Related Posts
Recent Posts
अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की होर्डिंग
April 20, 2026
रेलवे सिटी स्टेशन पर शीतल जल सेवा
April 20, 2026
एसपी ने अग्निशमन वाहन को दिखाई हरी
April 20, 2026
अक्षय तृतीया पर स्वापो द्वारा विशाल शरबत
April 20, 2026
अक्षय तृतीया पर जायंट्स ग्रुप सहेली द्वारा
April 20, 2026
एडीएम हाथरस डॉ. बसंत अग्रवाल का तबादला
April 20, 2026
हाथरस में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से
April 19, 2026
Weather
Hathras
6:14 pm,
Apr 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























