Hamara Hathras

Latest News

हाथरस  19 अप्रैल | भगवान विष्णु के छठे अवतार एवं चिरंजीवी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पुरानी परंपरा के अनुसार रामलीला ग्राउंड स्थित भखाभैडा महादेव प्राचीन मंदिर में अत्यंत भव्य रूप से मनाया गया।

प्रातःकाल पंचामृत से भगवान परशुराम का विधिवत अभिषेक किया गया। इसके पश्चात गणेश पूजन, गिर्राज महाराज का पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान परशुराम की महाआरती एवं पूजन-अर्चन आचार्य सनत गोपाल दीक्षित एवं उनके सहयोगियों द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ने की। इस अवसर पर योगा पंडित रामेश्वर उपाध्याय, विकास शर्मा, पूर्व अध्यक्ष उदयवीर शर्मा, उमेश शर्मा, शरद उपाध्याय, नंदा बौहरे, प्रशांत शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से अभिषेक, महाआरती एवं पूजन-अर्चन में भाग लिया। विशेष रूप से प्रवीण कौशिक, ऋषि कौशिक, उमेश शर्मा, रवि पंडित, संजीव शर्मा, अतुल कृष्ण भारद्वाज, अशोक रावत, बॉबी गौतम, पूर्व सभासद राजेश कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, नवजोत शर्मा, आशीष उपाध्याय, गौरव शर्मा, निखिल शर्मा, मदन शर्मा, टिंकू शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, राजू चक्रपाणि, सर्वेश गौतम, पंकज वशिष्ठ, विश्वनाथ उपाध्याय, दीपक सारस्वत, हरिओम शर्मा, विकास भारद्वाज, विवेक शर्मा, मनोज त्रिवेदी, प्रदीप दुबे, शोभित शर्मा, ऋषि शर्मा, बबलू पारस, अनिल शर्मा, शिवम नारंगिया, मा पचौरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वातावरण “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो” जैसे जयघोषों से गूंज उठा। “गौ माता की जय”, “भारत माता की जय” एवं “परशुराम भगवान की जय” के उद्घोषों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव का यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page