Hamara Hathras

Latest News

हाथरस २० अप्रैल । पुलिस अधीक्षक द्वारा फायर ब्रिगेड कार्यालय से एक अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान आधुनिक सुरक्षा उपकरण “जंपिंग कुशन सिलेंडर” की ड्रिल कर उसकी उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली गई। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी हाथरस राजकुमार वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जंपिंग कुशन सिलेंडर एक विशेष प्रकार का हवा से भरने वाला सुरक्षा उपकरण है, जिसका उपयोग आग लगने, भवन दुर्घटना या ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में किया जाता है। जब किसी व्यक्ति के पास निकलने का कोई रास्ता नहीं बचता, तब यह उपकरण नीचे लगाकर उसकी सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करता है, जिससे गंभीर चोट या जान का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इस उपकरण का नियमित अभ्यास किया जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी रेस्क्यू संभव हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए आधुनिक संसाधनों और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page