Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम पंचायत गांव बस्तोंई में शराब के ठेका को हटवाए जाने के लिए ग्रामीण महिलाओ के द्वारा नौ दिनों पहले उन्तीस जून दिन सोमवार को प्रदर्शन किया गया था।उक्त प्रकरण के बाद ठेका देशी शराब के सेल्समैन के द्वारा गांव के तमाम महिला पुरूषों के खिलाफ ठेका देशी शराब की दुकान पर हुई घटनाक्रम को लेकर मुकद्दमा भी पंजीकृत करा दिया गया था।इसी प्रकरण को लेकर ग्राम पंचायत बसई बाबस के क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी,पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र देते हुए कहा कि गांव बस्तोई में राजवाहा पर ठेका देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है।ठेका देशी शराब की दुकान गाव में होने के कारण उस शराब के ठेका से समाज के गरीब परिवारों के साथ बहुत अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी है।कई लोगों की शराब के सेवन किए जाने के कारण अब तक मृत्यु भी हो चुकी है।गांव में शराब की दुकान होने की वजह से गांव का वातावरण दूषित गंदा होता जा रहा है।गांव में शराब की दुकानहोने की वजह से गांव के ग्रामीण घर से तडके सुबह अडडे पर चाय पीने व घूम आने का बहाना बनाकर घर से निकलकर शराब की दुकान पर पहुंचकर सुबह सुबह चाय पीने के स्थान पर शराब के ठेके पर जाकर शराब पीकर घर पर पहुंचकर महिलाओ के साथ गाली गलौज मारपीट करते हैं महिलाओं को घर पर खाना तक नहीं बनाने देते हैं।उन्होने कहा कि गांव से समाज की गरीब महिलाओं के द्वारा शराब का ठेका बंद कराने के लिए ठेका पर जाकर बन्द कराने का प्रयास किया गया।तो शराब की दुकान के सेल्समैन व अन्य कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा महिलाओं व लड़कियों के साथ मारपीट की। और महिलाओं के साथ हुई मारपीट गाली गलौज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर के आधार पर गांव की गरीब  तबके की महिलाओं के खिलाफ ही झूठी रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।संजय जाटव ने कहा कि अगर पन्द्रह जुलाई तक तीन मांगों को नही माना गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होगें।ग्राम पंचायत बस्तोंई थाना हसायन कोतवाली में गरीब परिवारों की महिलाओं के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।गरीब महिलाओं के साथ मारपीट कर की गई झूठी रिपोर्ट दर्ज को निरस्त किया जाय। शराब के ठेके को बंद कराया जाया।यदि दिनांक पन्द्रह जुलाई गुरूवार तक तीनों मांगों को पूरा नहीं किया गया।तो तीनों मांगों को लेकर एक सप्ताह के बाद  दिनांक बाइस जुलाई को मुख्यमंत्री जी लखनऊ के कार्यालय या फिर ग्राम पंचायत बस्तोंई के डाॅ.भीमराव  अम्बेडकर पार्क के पास या शराब के ठेके के पास अनिश्चित कालीन धरने पर क्षेत्रीय लोग बैठ जाएंगे।क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय जाटव ने मुख्यमंत्री,पुलिस महानिदेशक,जिलाधिकारी,जिला आबकारी अधिकारी,पुलिस अधीक्षक से क्षेत्रीय जनता के दुःख दर्द को संज्ञान में रखते हुए तीनों मांगों पर नियमानुसार जांच कर कार्यवाही कराकर गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page