Hamara Hathras

Latest News

मुरसान 12 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अवसर पर नगर पंचायत मुरसान स्थित GSAS कन्या विद्यालय में छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए तिरंगे, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत आकर्षक रंगोलियां बनाईं। छात्राओं ने विभिन्न रंगों और मनमोहक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। रंगोलियों में तिरंगे की आन-बान-शान और देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से उकेरा गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page