Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 मई । वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित “नेकी की दुकान” के तत्वावधान में लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित समर कैंप का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रूप राम शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने नेकी की दुकान द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया। समर कैंप में बच्चों को अनुभवी एवं योग्य प्रशिक्षकों द्वारा मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहंदी, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, ढोलक व कथक नृत्य का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कैंप के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने उपस्थित जनों को संस्था की विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि नेकी की दुकान जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेकी की दुकान के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणु पचौरी, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, आदर्श दीक्षित, सोनिया अग्रवाल, लवी, कृति, ओम प्रकाश, तृप्ति वर्मा, अनीता बंसल, राहुल, नीलम, अनूप अग्रवाल, योगेश वार्ष्णेय, प्रसून कुलश्रेष्ठ, दिनेश मिश्रा, पूनम सहित अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। समापन समारोह में बच्चों एवं अभिभावकों ने समर कैंप के अनुभवों को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page