Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लिए गए हरित क्रांति के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ गूँज ने योग सखियों के साथ मिलकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पौधे हमारे जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। एक-एक पौधा न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरित भविष्य की नींव भी रखता है। संस्था की पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों में भी पौधे लगाकर उनके महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर चार्टर दीप्ति वार्ष्णेय, आई.पी.पी. माधुरी वार्ष्णेय, सचिव नमिता गोयल एवं कोषाध्यक्ष कुसुम वार्ष्णेय ने घरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सतत अभियान है, जिसे निरंतर जारी रखा जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष सीमा शर्मा, गौरी, कविता, संगीता, सीमा, पूनम, अनीता सहित अन्य सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page