Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 24 जुलाई। जलेसर रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। विनोबा नगर चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार ने फल की ढकेल लेकर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नगला केसरी निवासी 22 वर्षीय दिलीप पुत्र मुन्नालाल के रूप में हुई है। दिलीप विनोबा नगर चौराहे पर फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई जब दिलीप अपनी ढकेल लेकर गांव लौट रहा था। बताया गया है कि जैसे ही दिलीप विनोबा नगर चौराहे के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसकी ढकेल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप सड़क पर गिर गया और उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल दिलीप को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page