हाथरस 13 जून । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशानुसार जनपद में जुआ एवं सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार अभियुक्तों को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2,110 रुपये नकद तथा सट्टा पर्चियां बरामद की गई हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की
June 14, 2026
200 यूनिट रक्त संग्रह के साथ संपन्न
June 14, 2026
सोलर सिस्टम के भुगतान विवाद में हार्डवेयर
June 14, 2026
सिकन्दराराऊ : अधिक मास पर विशाल भंडारे
June 14, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता
June 14, 2026
प्रभुकुल बैडमिंटन समर कैंप 2026 का भव्य
June 14, 2026
Weather
Hathras
9:58 pm,
Jun 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























