
हाथरस 13 मई । अलीगढ़ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक नील फैक्ट्री में कल देर रात भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया जा सका। लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल की श्री कृष्णा अल्ट्रा मरीन नाम से एक फैक्ट्री है, जहां नील का उत्पादन होता है। फैक्ट्री में देर रात एक बजे करीब शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। रात 2:30 पर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया जा सका। आग को बुझाने में तीन गाड़ियां जुटीं। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।























