
हाथरस (मुरसान) 13 मई । थाना मुरसान क्षेत्र से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी 22 वर्षीय युवती शौच के लिए खेत पर गई थी, तभी अलीगढ़ जनपद के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के तुला का नगला निवासी अर्जुन पुत्र छोटेलाल उसे अपने साथ ले गया। बाद में युवती किसी तरह गाजियाबाद पहुंची और लानी बॉर्डर थाने पहुंचकर मदद मांगी। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और युवती को सकुशल घर वापस ले आए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना मुरसान पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























