हाथरस 20 जुलाई। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूजल जागरूकता अभियान के अंतर्गत भूजल संरक्षण सप्ताह के अवसर पर “जल संरक्षण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजु वर्मा के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी डॉ ललितेश तिवारी, डॉ रंजना प्रकाश एवं डॉ शशि के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का संचालन कु नाहिद बी एवं डॉ प्रियंका सरोज ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में भूजल संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा जल संसाधनों के संरक्षण एवं विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागी छात्राओं ने अपने निबंधों के माध्यम से जल संकट, भूजल के अंधाधुंध दोहन, वर्षा जल संचयन तथा जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अंजली शर्मा (बीए पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम, अनम (बीए पंचम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा प्राची आजाद (बीए पंचम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
September 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
अधिवक्ता को फोन पर सीओ बनकर धमकाने
September 4, 2026
मुरसान : नमस्ते करने को लेकर हुआ
September 4, 2026
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर
September 4, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे से
September 4, 2026
कूड़ा उठाने के दौरान ट्रैक्टर चालक पर
September 4, 2026
नौकरी के बहाने दुष्कर्म, गर्भपात और 50
September 4, 2026
दहेज में कार और नकदी की मांग,
September 4, 2026
Weather
Hathras
11:46 am,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








