Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने बूलगढ़ी (चंदपा) प्रकरण में किसान बनी सिंह एवं उनके परिवार को निष्पक्ष न्याय दिलाने तथा मामले की पारदर्शी एवं साक्ष्य-आधारित जांच की मांग को लेकर 26 जुलाई (रविवार) को चंदपा, जनपद में विशाल महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, महापंचायत का उद्देश्य बूलगढ़ी-2 प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य-आधारित जांच की मांग उठाना है। संगठन का कहना है कि यदि किसी निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है तो उसे न्याय मिलना चाहिए तथा कानून और संविधान के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने कहा कि महापंचायत के माध्यम से समाज में न्याय, पारदर्शिता, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की जाएगी। संगठन ने किसानों, युवाओं, मातृशक्ति एवं न्यायप्रिय नागरिकों से अपील की है कि वे 26 जुलाई को आयोजित होने वाली महापंचायत में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन (भानु) की ओर से कृष्ण कांत रावत ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page