
हाथरस 27 नवंबर। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उनके उचित एवं विधिक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पक्षता और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।









