सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 जुलाई। कस्बा के मुख्य बाजार मार्ग स्थित मोहल्ला किशन अहीरान में पिछले सात दिनो से जर्जर पेयजलापूर्ति पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियो के द्वारा जर्जर व क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कार्य पूरा कर आठवे दिन चौबीस जुलाई दिन शुक्रवार को नगर में पेयजल की आपूर्ति की गई।आठ दिन पहले नगर में मोहल्ला किला खेडा अहीरान स्थित नगर पंचायत कार्यालय से आने वाली पेयजल पाइप लाइन के जर्जर व क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कस्बा के मुख्य बाजार मार्ग स्थित वार्ड संख्या पांच के मोहल्ला किशन अहीरान में परचून किराना की दुकान करने वाले रामेश्वर सिं यादव के प्रतिष्ठान दुकान व दुकान के पीछे बने हुए मकान की नींव मेंं नगर पंचायत की जर्जर पाइप लाइन से लीकेज हो जाने के कारण पेयजल की आपूर्ति का पानी रिस रिस कर दीवार की नींव में जा रहा था।कई दिनों तक पानी नींव में जाने के कारण प्रतिष्ठान के साथ मकान के अंदर दीवारों में दरार आना प्रारंभ हो गई थी।रामेश्वर सिंह यादव व उनके पुत्र हरिकेश यादव ने नगर पंचायत में साफ सफाई कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियो के अलावा नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की।शिकायत के आधार पर नगर पंचायत के द्वारा उक्त जर्जर पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन को सही कराए जाने के लिए सफाई कर्मचारियो के माध्यम से खुदाई कराकर पेयजल की जर्जर हो चुकी पाइप लाइन की मरम्मत कार्य कराए जाने के बाद शिकायत कर्ता के सामने पेयजल की आपूर्ति कराए जाने के बाद पाइप लाइन की मरम्मत के बाद गड्डा को बंद कर नगर में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई।आठवे दिन पेयजल की आपूर्ति होने से सभी दस वार्डो के गली मुहल्लों में रहने वाले वाशिन्दों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी।इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुई पेयजल की पाइप लाइन की मरम्मत कार्य पूर्ण कराए जाने के बाद शुक्रवार को नगर में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करा दी गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड गेट हाथरस
September 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार दर्शन (07/09/26) श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड
September 7, 2026
मौत के बाद भी नहीं मिल रही
September 7, 2026
आठ लाख का दहेज देने के बाद
September 7, 2026
शादी में 10 लाख खर्च के बाद
September 7, 2026
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप,
September 7, 2026
Weather
Hathras
2:22 pm,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











