Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 जून । हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नगला बाद अठवरिया निवासी एक महिला ने अपने प्लाट पर निर्माण कार्य कराने के दौरान चचिया सास और उनके परिजनों पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता राजवती के अनुसार वह अपने प्लाट पर निर्माण कार्य करा रही हैं, जिसका उनकी चचिया सास आशा देवी पत्नी स्वर्गीय महावीर सिंह तथा उनके परिवार के सदस्य लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था और आए दिन कहासुनी होती रहती थी। राजवती का आरोप है कि 14 जून 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे आशा देवी, उनकी पुत्री बबली पत्नी प्रशांत निवासी बरेली, बहू भावना पत्नी शिवरामकृष्ण, पुत्र नीलम उर्फ भुल्ला तथा पुत्री रूपा पत्नी भारत निवासी बरेली एक साथ उनके प्लाट पर पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाना हाथरस गेट पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page