Hamara Hathras

Latest News

सासनी 12 जून । रुदायन रोड स्थित विवाह वन गेस्ट हाउस में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास दीनबंधु दास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था। उन्होंने माखन चोरी, कालिया नाग दमन और गोवर्धन पूजा जैसे प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणाएं हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रभु की भक्ति करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं। कथा के दौरान मुख्य यजमान  शांति देवी एवं परीक्षित रामस्वरूप शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया। कथा व्यास ने सभी श्रद्धालुओं से भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विनोद  कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा,भूपेंद्र उपाध्याय,विमल तिवारी, ब्रजेश कुमार, हरेन्द्र सिंह उर्फ भूरा मास्टर,अनिल, पूनम शर्मा, नूतन शर्मा, अनीता शर्मा, राधा शर्मा उपस्थित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page