Hamara Hathras

Latest News

आगरा 20 जुलाई । आगरा में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। शहर में इस सीजन का पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रकाबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 77 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से तेज खांसी और सांस फूलने की समस्या से परेशान थीं। परिजन उन्हें सबसे पहले सदर स्थित सेना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें किसी अन्य अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गई। इसके बाद 12 जुलाई को महिला को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां विभिन्न जांचें कराई गईं। रविवार दोपहर जांच रिपोर्ट आने पर महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां कोरोना संक्रमण की पुष्टि और लक्षणों को देखते हुए इमरजेंसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल से रेफर होकर एक गंभीर मरीज अस्पताल पहुंचा है। मरीज में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है और विस्तृत जांच व अन्य रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरीज के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page