श्री बजरंग इंटर कॉलेज में ‘विद्या Dream 90 मिशन’ के तहत परीक्षा आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
सादाबाद (सहपऊ) 09 अक्टूबर। श्री बजरंग इंटर कॉलेज, नगला सलेम, जलेसर रोड, हाथरस में 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘विद्या Dream 90 मिशन’ के अंतर्गत महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन किया गया। इस मिशन के तहत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार प्रदान
सादाबाद : तहसीलदार ने रुकवाया निर्माण कार्य, जमीन पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री वॉल लगाने का आरोप
सादाबाद 08 अक्टूबर। जलेसर रोड पर शेरपुर मौजा के एक भूखंड पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री बाल लगाने के मामले में नगला काछी के रहने वाले रघुवीर सिंह पुत्र घूरेलाल ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार राजस्व टीम के साथ पहुंचे और निर्माण
सादाबाद : पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, तीन अक्टूबर को क्षेत्र के गांव घूंचा में खेत की जुताई के दौरान हत्या का आरोप
सादाबाद 08 अक्टूबर। थाना क्षेत्र के गांव घूंचा में खेत की जुताई करते समय महीपाल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी जंगजीत सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी नगला मोहनलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी
सादाबाद : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आगरा के ट्रांसपोर्ट इलाके में मिला 30 वर्षीय चालक का शव
सादाबाद 08 अक्टूबर। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी अरमान पुत्र मुकीम की बुधवार देर रात आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। घरेलू विवाद के बाद उसके यह कदम उठाने
सादाबाद : प्रमाण पत्र लेने गए युवक से मारपीट, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी, थलूगढ़ी का मामला
सादाबाद 08 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ट्यूशन शिक्षक के घर आय प्रमाण पत्र लेने गया, जिस दौरान ये घटना हुई। पीड़ित ने युवकों पर मारपीट करने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना
सादाबाद : खेलते समय धक्का लगने से छात्र के हाथ में फ्रैक्चर, शहबाजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह हुई घटना, छात्र आगरा रेफर
सादाबाद 08 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव शहबाजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह बच्चों के खेलते समय हुए हादसे में सात वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। धक्का लगने से जमीन पर गिरने के कारण छात्र के हाथ में गंभीर चोट आई। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे
सादाबाद : दुर्घटना में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज, मृतक की पत्नी ने कैंटर चालक के खिलाफ दर्ज कराया है मुकदमा
सादाबाद 08 अक्टूबर। आगरा रोड पर राजगढ़ फार्म हाउस के सामने ग्राम बास अमरू के निकट एक अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी ने हादसे के लिए कैंटर चालक को
नाबालिगों से काम और भिक्षावृत्ति कराने वालों पर नजर, सादाबाद में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, भिक्षावृत्ति और बालश्रम करते मिले तीन बच्चे
सादाबाद 08 अक्टूबर। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद की तहसील सादाबाद क्षेत्र में निराश्रित एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बुजुर्ग पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को लेकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
सादाबाद : सोरई से थरौरा तक निकली जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
सादाबाद 07 अक्टूबर। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को प्रवीन कुमार पौनियां (करील) की जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यात्रा के दौरान मंचीय कार्यक्रमों और भाषणों के बजाय ग्रामीणों के बीच सीधे पहुंचकर संवाद करने पर जोर रहा। यात्रा के माध्यम से
सहपऊ : नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत के बाद युवक की तलाश में जुटी पुलिस
सादाबाद (सहपऊ) 07 अक्टूबर। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर एक युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री को स्कूल और कोचिंग आने-जाने के दौरान परेशान करने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए नामजद







