सहपऊ : आगामी त्योहारों को लेकर सहपऊ कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
सादाबाद (सहपऊ) 10 अक्टूबर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को सहपऊ कोतवाली परिसर में शांति व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा
सादाबाद : प्रत्येक छात्र छात्रा के लिए जरूरी है वित्तीय साक्षरता, राजकीय डिग्री कॉलेज में सेबी द्वारा निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सादाबाद 10 अक्टूबर। राजकीय डिग्री कॉलेज, वृंदावन-मथुरा में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के तत्वावधान में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वीके चौधरी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. वीके चौधरी ने विद्यार्थियों
सादाबाद : घर में घुसकर मंगलमुखी से मारपीट, कोतवाली में लगे समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित
सादाबाद 10 अक्टूबर। मोहल्ला पोखरवाला में मंगलामुखी के साथ घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल हुई मंगलामुखी को साथी मंगलामुखी कोतवाली लेकर पहुंचे, शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटरा के सामने अपना दर्द बयां किया और
सादाबाद : पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, पुलिस ने पीछा कर तीन युवकों को पकड़ा, चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराया मुकदमा
सादाबाद 10 अक्टूबर। ऊंचागांव चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार सवार तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों को देखकर वाहन रोकने के बजाय उनकी ओर तेज रफ्तार से
दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग, विवाहिता ने लगाया जबरन गर्भपात कराने का आरोप
हाथरस 09 अक्टूबर। सहपऊ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और जान से मारने
सहपऊ सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस, 53 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण
सादाबाद (सहपऊ) 09 अक्टूबर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 53 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच के लिए पंजीकरण कराया। चिकित्सकों ने महिलाओं की जांच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और जरूरी परामर्श की
सहपऊ : केएस इंटर कॉलेज मेहरारा के नए प्रधानाचार्य बने डॉ. सुनील कुमार वर्मा, स्टाफ ने किया स्वागत
सादाबाद (सहपऊ) 09 अक्टूबर। क्षेत्र के केएस इंटर कॉलेज मेहरारा में गुरुवार को डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मूल रूप से ढकरई, नौगांव निवासी
सादाबाद : स्वर्णकार सर्राफा कमेटी अध्यक्ष बने दाऊदयाल, बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय, जोरदार स्वागत
सादाबाद 09 अक्टूबर। कस्बे में स्वर्णकार एवं सर्राफा कारोबारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्णकार सर्राफा कमेटी के गठन और पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष पद के लिए अमित गोयल, कन्हैया वर्मा, पप्पू वर्मा और दाऊदयाल अग्रवाल के नाम सामने आए। विचार-विमर्श के बाद
सादाबाद : सुरक्षित मातृत्व के लिए शिविर आयोजित, सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हुआ आयोजन
सादाबाद 09 अक्टूबर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की
सादाबाद : कल निकलेगी भव्य राम बारात, श्री रामलीला महोत्सव के तहत होगा भव्य आयोजन, संयोजक ने दी जानकारी
सादाबाद 09 अक्टूबर। श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार, 10 अक्टूबर को कस्बे में भव्य श्रीराम बारात का आयोजन किया जाएगा। बारात का शुभारंभ शाम सात बजे खंड विकास कार्यालय के निकट से होगा। आयोजन को लेकर श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।







