त्रिभैरवनाथ सिद्ध पीठ से निकली माता रानी की पदयात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र, चार घोड़ों के सुसज्जित रथ पर निकली माता रानी की झांकी, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा; रमनपुर की चामुंडा मैया के दर्शन कर भक्तों ने लगाया भोग
हाथरस 11 अक्टूबर। रमनपुर रोड स्थित कैलाश नगर के त्रिभैरवनाथ सिद्ध पीठ मंदिर पर रविवार, 11 अक्टूबर को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रातःकाल माऊली देवी और त्रिभैरवनाथ के पूजन के साथ हवन-यज्ञ प्रारंभ हुआ। डॉ. जितेंद्र
अहरई गांव में घर में घुसकर मारपीट, कोतवाली पहुंचने पर दुकान में युवक को पीटा, दऊदा गांव के 15 से 20 युवकों पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हाथरस (मुरसान) 11 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव अहरई में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दऊदा गांव के करीब 15 से 20 युवकों ने एक घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर मुरसान कोतवाली पहुंचा तो वहां भी
मुरसान में किसान के ट्यूबवेल से पाइपलाइन, केबल और स्टार्टर चोरी, किसान ने एक नामजद युवक और दो अज्ञात लोगों पर जताया संदेह, पहले भी मारपीट और हथियार दिखाकर चौथ मांगने की शिकायत का दावा
हाथरस (मुरसान) 11 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव नवीपुर में चोर एक किसान के खेत पर बने ट्यूबवेल का ताला तोड़कर प्लास्टिक की पाइपलाइन, करीब 40 मीटर केबल तार और स्टार्टर का पूरा सेट चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान राजपाल सिंह ने चोरी की घटना में एक नामजद युवक और
मुरसान में दंपती से मारपीट, दो महिलाओं समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, लाठी-डंडों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
हाथरस (मुरसान) 11 अक्टूबर। क्षेत्र के नगला बाबू गांव में एक दंपती के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार रात दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित दंपती ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट
मुरसान-इगलास मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी, 5.84 करोड़ रुपये होंगे खर्च, तीन किलोमीटर सड़क का होगा कायाकल्प, अंतिम वित्तीय स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम; दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
हाथरस 11 अक्टूबर। हाथरस और अलीगढ़ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुरसान-इगलास मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 5.84 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया है। इस परियोजना के पूरा होने से
सासनी के दामिनी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; अधिकारियों के हस्तक्षेप पर शांत हुए ग्रामीण
हाथरस/सासनी 11 अक्टूबर। थाना सासनी क्षेत्र स्थित दामिनी हॉस्पिटल में इलाज और ऑपरेशन के दौरान प्रसूता प्रीति देवी पत्नी अजीत कुमार, निवासी वीरनगर की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना 10 अक्टूबर की बताई जा रही है। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का
सिकन्दराराऊ में डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों घायल; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
सिकन्दराराऊ 11 अक्टूबर। हाथरस रोड स्थित नहर के पास शनिवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए
हाथरस में 21 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन करें आवेदन
हाथरस 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अपनी पुत्रियों का विवाह कराने के इच्छुक पात्र परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हाथरस में 21 नवंबर 2026 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र
वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हाथरस में 12 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों का चयन
हाथरस 11 अक्टूबर। वाराणसी में 15 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद हाथरस के खिलाड़ियों का चयन 12 अक्टूबर को किया जाएगा। चयन ट्रायल अपराह्न 2 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित
श्री अग्रवाल युवा मंडल ने कराया श्री महाराजा अग्रसेन चौक का नवीनीकरण
हाथरस 11 अक्टूबर। श्री अग्रवाल युवा मंडल (रजि.) द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन चौक का नवीनीकरण कराया गया। इस पहल के माध्यम से चौक को नया स्वरूप प्रदान करने का कार्य किया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के महापुरुषों के स्मारकों एवं उनसे जुड़े स्थलों का रखरखाव करना






