Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 11 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव नवीपुर में चोर एक किसान के खेत पर बने ट्यूबवेल का ताला तोड़कर प्लास्टिक की पाइपलाइन, करीब 40 मीटर केबल तार और स्टार्टर का पूरा सेट चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान राजपाल सिंह ने चोरी की घटना में एक नामजद युवक और दो अज्ञात लोगों पर संदेह जताया है। किसान का कहना है कि इससे पहले भी वह इन्हीं लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और हथियार दिखाकर चौथ मांगने की शिकायत कर चुके हैं। राजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे एक युवक दो अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आया था। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। इसके बाद हथियार दिखाकर चौथ मांगी और शोर-शराबा होने पर धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित के अनुसार, 11 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे जब वह अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो प्लास्टिक की पाइपलाइन, लगभग 40 मीटर केबल तार और स्टार्टर का पूरा सेट गायब था। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। राजपाल सिंह ने चोरी की घटना में उन्हीं लोगों पर संदेह जताया है, जिनके खिलाफ वह पहले शिकायत करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने और चोरी गए सामान को बरामद कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page