Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 11 अक्टूबर। क्षेत्र के नगला बाबू गांव में एक दंपती के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार रात दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित दंपती ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। नगला बाबू निवासी सोमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे गांव के ही प्रमोद, उसके बेटे विशाल और वंश, बेटी खुशी तथा पत्नी सुमन ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। सोमेश के मुताबिक, शोर सुनकर उनकी पत्नी ललितेश उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में पति-पत्नी दोनों को चोटें आईं। बताया गया कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दंपती को बचाया। पीड़ित सोमेश ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में पुलिस ने शनिवार रात प्रमोद, विशाल, वंश, खुशी और सुमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page