छात्र-छात्राओं को दी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी, प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग से मिलेगा लाभ
हाथरस 15 अक्टूबर । शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 को छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी देकर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
हाथरस में दो दिवसीय अग्रसेन मेले का भव्य समापन, विनोद अग्रवाल एड को मिली अग्रश्री की उपाधि, अजय टालीवाल बने अग्र उद्योगपति, विदेश में स्कॉलरशिप पाने वाले मेधावी गौरांग सहित अनेक प्रतिभाएं सम्मानित
हाथरस 15 अक्टूबर । श्री अग्रवाल सभा हाथरस द्वारा आयोजित दो दिवसीय अग्रसेन मेले के दूसरे दिन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं, समाजसेवियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, पत्रकारों और
धान की अत्यधिक आवक के चलते 16 अक्टूबर को हाथरस मंडी बंद रहेगी
हाथरस 15 अक्टूबर । अलीगढ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की अत्यधिक आवक के चलते मंडी स्थल पूरी तरह भर गया है। इसके कारण मंडी में ट्रकों की लोडिंग नहीं हो पा रही है। इस स्थिति को देखते हुए 16 अक्टूबर को मंडी में किसानों द्वारा बिक्री
मुरसान : नाश्ते के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट, चार पर आरोप
हाथरस (मुरसान) 15 अक्टूबर । सादाबाद मार्ग पटा चौराहे पर नाश्ते के पैसे मांगने को लेकर दुकानदार के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सहपऊ थाना
मुरसान : खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन
हाथरस (मुरसान) 15 अक्टूबर । कस्बा मुरसान के मथुरा रोड स्थित गेस्ट हाउस में आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदाता सम्मेलन हुआ। इसमें स्नातक एमएलसी प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप गुरु और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी इंजीनियर हरिकेश तिवारी के समर्थन में वोट देने की अपील की
मुरसान : आय प्रमाण पत्र के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति पर उठाए सवाल
हाथरस (मुरसान) 15 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर हुई नियुक्ति को लेकर एक महिला ने सवाल उठाए हैं। गांव कोटा निवासी अंजली ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नियुक्ति पाने वाली महिला के आय प्रमाण पत्र और उसके पति-पत्नी के बैंक खातों की दोबारा
हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, प्राथमिक विद्यालय से एमडीएम व सोनपापड़ी समेत 5 नमूने जांच को भेजे
हाथरस 15 अक्टूबर । नवरात्रि एवं दीपावली के त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जनपद में अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के पांच नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट
दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीएमओ ने जारी किए दिशा-निर्देश
हाथरस 15 अक्टूबर । आगामी श्री दुर्गा पूजा महोत्सव, दशहरा एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी हाथरस डॉ. वेद प्रकाश ने जनपद के समस्त जिला स्तरीय चिकित्सालयों, सामुदायिक
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने नारी शक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं किया सम्मानित
हाथरस 15 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत संचालित विभिन्न शाखाओं में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित
माँ कात्यायनी नवदुर्गा मंदिर में 16 अक्टूबर को होगी प्राण प्रतिष्ठा,नगर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 20 को महाआरती व छप्पन भोग, पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह करेंगे पूजा अर्चना, आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेन्द्र, साध्वी ऋतम्भरा सहित अनेक संत-महात्माओं का होगा आगमन
हाथरस 15 अक्टूबर । अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित जोगिया के बाँके बिहारी एन्क्लेव में नवनिर्मित सिद्धपीठ माँ कात्यायनी नवदुर्गा मंदिर में नवरात्रि के प्रारंभ से ही दस दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। मंदिर परिसर में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन-यज्ञ






