श्रीदाऊजी महाराज मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य पंडाल का टिनशेड 40 फीट बढ़ेगा
हाथरस 02 सितंबर। प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन की तैयारियों में अब तेजी आ गई है। मेले में दंगल और पंडाल में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने परिसर में विकास एवं निर्माण कार्य शुरू करा दिए हैं। मुख्य पंडाल
हाथरस डिपो के बेड़े से सात खटारा बसें बाहर, अब 87 बसों से होगा संचालन
हाथरस 02 सितंबर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के हाथरस डिपो में बसों की संख्या कम हो गई है। लंबे समय से सड़कों पर दौड़ रहीं और अपनी निर्धारित मियाद पूरी कर चुकीं सात खटारा बसों को डिपो प्रबंधन ने रूट से हटाकर नीलामी प्रक्रिया के लिए खड़ा कर दिया है।
केवीके के ‘क्रॉप कैफिटेरिया’ में धान की पांच उन्नत किस्मों पर शोध, किसानों को सिखाई जा रही प्राकृतिक खेती की तकनीक
हाथरस 02 सितंबर। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) हाथरस के ‘क्रॉप कैफिटेरिया’ में धान की पांच उन्नत किस्मों पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना और उन्हें उन्नत खेती की व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।
वन्देमातरम के 150 वर्ष पर चौथा कवि सम्मेलन आयोजित, रामवीर उपाध्याय स्मृति सम्मान सांसद अनूप प्रधान को दिया गया
हाथरस 02 सितंबर। वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलनों की श्रृंखला के चौथे कार्यक्रम का आयोजन काका हाथरसी स्मारक भवन में किया गया। ब्रज कला केन्द्र, राष्ट्रीय कवि संगम एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कवि सम्मेलन में साहित्य, कला और
विकास भवन में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट की पहल, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
हाथरस 02 सितंबर। विकास भवन हाथरस की तीन मंजिला इमारत में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के सुगम आवागमन के लिए लिफ्ट स्थापित किए जाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। इस संबंध में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, उत्तर प्रदेश के सदस्य सागर शर्मा ने 25 अगस्त को उपमुख्यमंत्री उत्तर
श्रमिकों के लिए चामड़ गेट पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप, 97 मरीजों का हुआ उपचार
हाथरस 02 सितंबर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद हाथरस में पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए विभिन्न लेबर चौराहों पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार,
कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने सजाईं आकर्षक मटकियां, नेकी की दुकान ने आयोजित की रचनात्मक कार्यशाला
हाथरस 02 सितंबर। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बच्चों के लिए मटकी सजाने की रचनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन वीडब्ल्यूएस नेकी की दुकान की नगर अध्यक्ष श्रीमती रेनू पचौरी के नेतृत्व एवं संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों
बागला डिग्री कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
हाथरस 02 सितंबर। सेठ फूल चंद बागला (पीजी) कॉलेज, हाथरस के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधि विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत 2 सितंबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता,
कौशल किशोर वर्मन के जन्मोत्सव पर काव्य गोष्ठी, कवियों ने बांधा समां
हाथरस 02 सितंबर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उद्योगपति कौशल किशोर वर्मन के जन्मोत्सव के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के साहित्यकारों, कवियों, वैद्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। विभिन्न रसों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं ने श्रोताओं की खूब तालियां
रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया उत्साह
हाथरस 02 सितंबर। रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा के निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में प्रभारी प्रो. रंजना सिंह द्वारा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम “Discover The









