अरहर का रकबा बढ़ाने की पहल, डॉ. बलवीर सिंह के प्रक्षेत्र भ्रमण से किसानों में बढ़ा उत्साह
हाथरस 05 सितम्बर। भारत को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के वृहद लक्ष्य के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), हाथरस द्वारा अरहर की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अरहर के लगातार घटते रकबे को देखते हुए केवीके की ओर से चयनित किसानों के
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस खोला और बंद किया गया
हाथरस 05 सितम्बर। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के प्रयोजन से जिला निर्वाचन कार्यालय, विकास भवन के पीछे मथुरा रोड स्थित ईवीएम वेयरहाउस को 5 सितंबर 2026 को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वीडियोग्राफी के बीच खोला एवं बंद किया
पॉक्सो मामले में बाल अपचारी को 20 वर्ष की सजा, तीन अन्य को एक-एक वर्ष का कारावास
हाथरस 05 सितम्बर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप वर्ष 2021 के एक पॉक्सो मामले में माननीय न्यायालय हाथरस ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मामले में दोषी पाए गए बाल अपचारी संजय को पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत
निःशुल्क विधिक सेवा के लिए अधिवक्ताओं का पैनल बनेगा, 21 सितंबर तक करें आवेदन
हाथरस 05 सितम्बर। पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस तथा तहसील विधिक सेवा समितियों के लिए नामिका अधिवक्ता/रिटेनर का पैनल गठित किया जाएगा। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी विनियम, 2010 तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा
22 साल पुराने मामले में अभियुक्त को सजा
हाथरस 05 सितम्बर। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत हाथरस पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप 25 आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि की सजा एवं एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 286/2001
शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 23 शिक्षक सम्मानित
हाथरस 05 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 23 शिक्षकों को पुस्तक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मा. सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान गोरखपुर के बाबा
शिक्षक विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने का कार्य करता है: अतुल वत्स, विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक गोष्ठी का आयोजन
हाथरस 05 सितम्बर। विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, विभाग प्रचारक गोविंद एवं जिला संघचालक डॉ. यूएस गौड़
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
हाथरस 05 सितम्बर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु की महिमा, शिक्षा के महत्व, प्रकृति संरक्षण, पाश्चात्य संस्कृति एवं आधुनिक शिक्षा के अंतर तथा समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक विकृतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर
शिक्षक दिवस पर सपा कार्यालय में शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा
हाथरस 05 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के स्थित कार्यालय में महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, शो एंड टेल व पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित
हाथरस 05 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजू वर्मा के निर्देशन में गृह विज्ञान विभाग द्वारा 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम “Discover The Power Of Nutrition” रखी गई है। इसके अंतर्गत छात्राओं








